81 / 100 SEO Score

Subject of the Verb

Subject of the Verb

A subject is the part of a sentence that tells us who or what the sentence is about. It is usually a noun, pronoun, or a group of words that performs the action or is being described in the sentence. For example, in the sentence “Ram plays cricket,” Ram is the subject because he is the one doing the action. Similarly, in “The sun rises,” the sun is the subject. The subject normally comes before the verb in a sentence, and it helps us understand the main focus of what is being said.

Subject (कर्ता) वाक्य का वह भाग होता है जो यह बताता है कि वाक्य किसके बारे में है या कौन काम कर रहा है। यह आमतौर पर संज्ञा (noun), सर्वनाम (pronoun) या शब्दों का समूह होता है जो क्रिया को करता है या जिसके बारे में कुछ कहा जाता है। उदाहरण के लिए, “राम क्रिकेट खेलता है” में राम subject है क्योंकि वही काम कर रहा है। इसी तरह, “सूरज निकलता है” में सूरज subject है। सामान्यतः subject वाक्य में क्रिया से पहले आता है और वाक्य के मुख्य विषय को स्पष्ट करता है।

Subject of the Verb (कर्ता) अंग्रेज़ी grammar का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यही हमें बताता है कि वाक्य में काम कौन कर रहा है या किसके बारे में बात हो रही है। किसी भी सामान्य English sentence की basic structure होती है: Subject + Verb + Object। Subject हमेशा sentence की शुरुआत में आता है और verb उसके अनुसार बदलता है, इसलिए subject को सही पहचानना बहुत ज़रूरी है।

उदाहरण के लिए “Ram plays cricket” में “Ram” subject है क्योंकि वही खेल रहा है। “plays” verb है और “cricket” object है। अगर subject बदल जाए, तो verb भी बदल जाता है, जैसे “They play cricket” यहाँ “They” subject है इसलिए “play” verb का रूप बदल गया। इसी तरह “She sings a song” में “She” subject है, “sings” verb है और “a song” object है।

कभी-कभी subject एक शब्द का नहीं बल्कि पूरा group होता है, जैसे “My father and my uncle are किसानों” यहाँ “My father and my uncle” मिलकर subject बनाते हैं। इसी प्रकार “The boy who is playing outside is my brother” में “The boy who is playing outside” पूरा subject है, जिसमें extra information भी जुड़ी हुई है।

कुछ sentences में subject दिखाई नहीं देता, जैसे “Close the window” या “Do your work” ये Imperative sentences हैं, जिनमें subject “You” छुपा होता है। Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में subject verb के बाद आता है, जैसे “Is he coming?” यहाँ “he” subject है और “is coming” verb है।

इसके अलावा, कभी-कभी “There” और “It” भी subject की तरह use होते हैं, जैसे “There is a book on the table” यहाँ असली subject “a book” है, लेकिन sentence “There” से शुरू होता है। “It is raining” में “It” subject है, लेकिन यह किसी खास व्यक्ति या वस्तु को नहीं दिखाता।

इस तरह subject को समझकर आप आसानी से sentence बनाना सीख सकते हैं और verb को सही रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपकी English strong और clear हो जाती है।

Key Points to Remember:

1. The subject usually comes before the verb.
2. It answers the question “Who?” or “What?” before the verb.
1. Subject आमतौर पर verb से पहले आता है।
2. यह प्रश्नों का उत्तर देता है: कौन? क्या?

How to Identify the Subject

Ask “Who/What + verb?”
पूछें “कौन/क्या + क्रिया?”
Example:
The teacher teaches English.
कौन पढ़ाता है? – The teacher (Subject)

Common Mistake:

❌ The subject is not always a person.
✔ It can be a thing, place, animal, or idea.

WHO (कौन?) से Subject पहचानने वाले वाक्य

जब काम करने वाला व्यक्ति/जानवर हो, तो Who (कौन?) पूछते हैं।

Example 1
Sentence: Ram is reading a book.
Question: Who is reading?
Answer: Ram
Ram = Subject
राम किताब पढ़ रहा है।
कौन पढ़ रहा है? → राम
Example 2
Sentence: The teacher teaches English.
Question: Who teaches English?
Answer: The teacher
The teacher = Subject
अध्यापक अंग्रेज़ी पढ़ाते हैं।
कौन पढ़ाता है? → अध्यापक
Example 3
Sentence: My father works in an office.
Question: Who works in an office?
Answer: My father
My father = Subject
मेरे पिता कार्यालय में काम करते हैं।
कौन काम करता है? → मेरे पिता
Example 4
Sentence: The children are playing outside.
Question: Who are playing outside?
Answer: The children
The children = Subject
बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
कौन खेल रहे हैं? → बच्चे

WHAT (क्या?) से Subject पहचानने वाले वाक्य

जब वस्तु, विचार या चीज़ काम कर रही हो, तो What (क्या?) पूछते हैं।

Example 1
Sentence: The sun rises in the east.
Question: What rises in the east?
Answer: The sun
The sun = Subject
सूरज पूर्व में उगता है।
क्या उगता है? → सूरज
Example 2
Sentence: The bell is ringing.
Question: What is ringing?
Answer: The bell
The bell = Subject
घंटी बज रही है।
क्या बज रही है? → घंटी
Example 3
Sentence: Honesty is the best policy.
Question: What is the best policy?
Answer: Honesty
Honesty = Subject
ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।
क्या सबसे अच्छी नीति है? → ईमानदारी

Very Easy Rule for Students

1. Person / Animal → Who (कौन?)
2. Thing / Idea → What (क्या?)

how to find a subject
Scroll to Top